spot_img
29.6 C
Varanasi
Friday, March 20, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा रजवाहा से ताजपुर रूपेठा मार्ग मरम्मत और चौड़ीकरण की ग्रामीणों ने की मांग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा से होकर ताजपुर वाया रूपेठा जाने वाली मार्ग जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिसके कारण आवागमन में काफी समस्या होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण रजवाहा में गिरने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग उठाया है। जिससे आवागमन में सुलभता हो सके।

सकलडीहा रजवाहा से होकर ग्रामीण दुर्गापुर, ताजपुर, सरेहुआ, रूपेठा होते हुए ग्रामीण कैली मार्ग से होकर पड़ाव और मुगलसराय के लिये जाते है। बीते कई साल से ताजपुर रूपेठा मार्ग का मरम्मत नहीं होने से सड़क पर जगह जगह गड्ढा होगया है। बरसात होने पर सड़क पर जलभरॉव की स्थिती हो जाती है। इस रोड से छात्र और छात्रायें ग्रामीण व किसान सुबह शाम साइकिल,निजी वाहन और पैदल आते जाते है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बगल से गुजरी रजवाहा का तटबंध कमजोर होने व सड़क के बराबर होने से गिरने का भय बना रहता है।

ताजपुर परिषदीय स्कूल के पास रजवाहा का तटबंध सड़क के बराबर होगया है। रजवाहा में तेज रफ्तार से पानी आने पर सड़क पर बहने लगता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जबकि इसी मार्ग से होकर नर्सिंग की छात्रायें प्रशिक्षण केन्द्र पर सुबह शाम आती जाती है। कई जगह तटबंध पर पेड़ों के लटक जाने से आने जाने में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

ताजपुर के समाजसेवी अजीत पाठक, सूरज सिंह, पोप सिंह, राजेश चौहान,अमित सैनी, अरविंद सैनी, शमशेर सिंह ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग उठाया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks