spot_img
28.1 C
Varanasi
Monday, September 7, 2026
spot_img

Chandauli news- निर्माण कार्यों में सुस्ती पर डीएम सख्त, मैनपावर बढ़ाकर समय से काम पूरा करने के निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

मैनपावर बढ़ाकर काम में लाएं तेजी

निर्माणाधीन पुलिस लाइन में आवासीय एवं अनावासीय भवनों की प्रगति निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित परियोजना प्रबंधकों को मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के भवन एवं छात्रावास, चकिया रोडवेज बस स्टेशन तथा ग्राम गनेशपुर में मुख्यमंत्री मॉडल संयुक्त विद्यालय के निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

मंद गति वाले कार्यों पर जताई नाराजगी

नगर पालिका परिषद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित राम-जानकी मंदिर के सौंदर्यीकरण और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग महाविद्यालय के निर्माण को शीघ्र पूरा करने को कहा गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, धानापुर की धीमी प्रगति एवं लापरवाही पर भी जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता से समझौता नहीं

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड को जिले में समर्पित मालवाहक गलियारा ऊपरगामी सेतुओं के निर्माण कार्य निर्धारित समय एवं मानकों के अनुरूप पूरा करने को कहा।

समस्या हो तो तत्काल दें सूचना

डीएम ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय से लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण कराने तथा प्रत्येक विकास कार्य की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एवं बंधी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सुलह-समझौते से खत्म होंगे विवाद, 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज

मध्यस्थता के माध्यम से सुलह-समझौते को दें बढ़ावा, पक्षकारों को शीघ्र न्याय दिलाने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। आगामी...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks