spot_img
25.3 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस: आगामी दिनों पंचायती चुनाव को लेकर पैनी नजर रखने का एडीशनल एसपी ने दिया निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

कागजों पर समस्या का समाधान नहीं मौके पर कराये निस्तारण: सीडीओ

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील सभागार में शनिवार को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अधिकारियों ने क्रमश एक एक करके ग्रामीणों की फरियाद सुनी। इस मौके पर कुल 69 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। चेताया कि कागजों पर समस्या का समाधान नही मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराये।

जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसपी के नहीं आने पर सीडीओ और एडीशनल एसपी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों से कार्यदिवस में रूबरू रहे। सीडीओ आर जगत साई ने कहा कि एसआईआर कार्य समाप्त होते ही शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यो को गति दे। राजस्व संबधित मामलों का निस्तारण करते हुए गरीबों को योजना का लाभ दिलाये। कागजों पर समस्या का हल करने वाले अधिकारी और कर्मचारी चिन्हित किये जा रहे है। उन्होंने किसानों, ग्रामीणों और बनवासियों को आवास,खाद आदि समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हर हाल में धान की खरीदारी करने को अधिकारियों को निर्देशित किया। अंत में कुल 69 में 7 समस्याओं का निस्तारण करने के बाद विभागीय अधिकारियों को तय सीमा में समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।

अंत में एडीशनल एसपी आनंद चन्द्रशेखर ने पंचायत चुनाव को लेकर गांव में छोटी छोटी विवादों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।

इस मौके सीएमओ डा. वाईके राय,बीएसए सचिन, डीपीआरओ नीरज सिन्हा,जिला कृषि अधिकारी विजय यादव,एसडीएम कुंदन राज कपूर,सीओ स्नेहा तिवारी, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,दिनेश चन्द्र शुक्ल,एक्सीईएन विपिन कुमार सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks