spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन: 215 वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित इंटर कॉलेज सभागार में रविवार दोपहर हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 215 वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय ने हंसू राय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कंबल वितरण ‘कृपा नहीं, बल्कि सहयोग’ है। हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट दशकों से कंबल वितरण का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी यह आयोजन किया गया, जिसमें गरीब वृद्ध महिला और पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि अमरनाथ राय ने अपने संबोधन में कहा कि सफर ही जीवन है और मंजिल मौत है, क्योंकि मंजिल पर पहुंचने के बाद इंसान ठहर जाता है। इसलिए व्यक्ति को निरंतर सफर में ही रहना चाहिए। उन्होंने इस कंबल वितरण को भी एक निरंतर चलने वाला सफर बताया। उन्होंने हंसू राय के विचारों को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा कहते थे कि कंबल वितरण दया नहीं, बल्कि सहयोग है। उन्होंने लाभार्थियों को देश के विकास में उनके बड़े सहयोग के लिए पूजनीय बताया, चाहे वह मकान बनाने से लेकर सड़क बनाने तक का कार्य हो।

इस कार्यक्रम में पूर्व उप जिलाधिकारी लल्लन राम, आरपी कुशवाहा, गीता सिंह, विद्युत प्रकाश, कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी, सत्य मूर्ति ओझा, किशन वर्मा, दीक्षा अग्रहरि, सुरेन्द्रकांत मिश्रा, तेजू राय, नवनीत राय, रामअवतार राय, सुधा राय, महेंद्र प्रताप गोडसे, कृष्णा गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद, अलीम हाशमी और अनिल सेठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार ने किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks