spot_img
29.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

किसान युवाओ से जुड़े समस्या का होगा निस्तारण: अनिल राजभर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांव से आये भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने विभागीय अधिकारियो को फोन करके समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। चेताया कि हर हाल में किसान युवाओ और भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की समस्या का निस्तारण कराये। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। इस दौरान आगामी 22 फरवरी को आजमगढ़ में होने वाली महासम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आवाहन किया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि एसआईआर के मामले में विपक्षी दल सिर्फ ड्रामा कर रही है। निर्वाचन आयोग हर पल एसआईआर कार्य का निगरानी कर रहा है। किसी भी पात्र व्यक्तियों का नाम नही काटा जा रहा है। इसके बाद भी प्रदेश भर में सपा सहित अन्य दल ड्रामा कर रही है। उन्होंने जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों और किसानों की समस्या को सुनकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। किसी भी आम जनता या कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने का भरोशा दिया। इसके पूर्व किसानों का समय से धान खरीद कराने व खाद पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिये निर्देशित किया।

इसके पूर्व भाजपा नेता राणा सिंह ने जिला की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यो के बारे में जानकारी दिया। अंत में मंत्री अनिल राजभर ने अपने कार्यकर्ताओ को आगामी 22 फरवरी को आजमगढ़ के माहुल कस्बा के टिकुरिया पार्क में आयोजित महासम्मेलन में पहुंचने का आवाहन किया।

इस मौके पर पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार, राणा सिंह,कमलेश यादव,सूरज सिंह,गनी पांडेय,रतेन्द्र,मिश्री राजभर, राहुल, विकास, सचिन,अच्छे,लल्लू खां,रामअशीष राय,लोकनाथ,मुरली सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: संदिग्ध परिस्थियितों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव में मंगलवार की सुबह 30वर्षीय युवक आनन्द कुमार पाण्डेय अचेतावस्था...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks