spot_img
29.9 C
Varanasi
Monday, September 14, 2026
spot_img

फांसी पर लटकते किसान को देख परिजनों में मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नोनार (तुलसीआश्रम) गांव में 55 वर्षीय किसान ने रविवार को सुबह लुग्गी के सहारे लटककर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

नोनार (तुलसीआश्रम) गांव निवासी 55 वर्षीय रामदुलारे मौर्य अपने पंपिग सेट पर बीती रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। भोर में उनकी पत्नी शकुंतला पंपिग सेट पर पहुची और बाहर चारपाई पर न देखकर पंपिग सेट वाले रूम की तरफ गई। जहा दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नही खुला तो। वह घर आकर बताई लड़को ने जाकर दरवाजा तोड़कर देखा तो वह करी के हुक में लुग्गी के सहारे फन्दा लगाकर लटके हुए थे। आनन-फानन में लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को उतरवाया। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। रामदुलारे अपने पीछे तीन पुत्र चंदन मौर्य, चंद्रिका मौर्य और अमेरिका मौर्य को छोड़ गए है। उनकी मौत से पत्नी शकुंतला सहित बेटों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के के अनुसार एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भेजा गया था।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- किसानों के लिए बड़ी खबर! बारिश से बर्बाद फसलों का जल्द मिलेगा मुआवजा

तहसीलदार ने राजस्व टीम को दिए सर्वे में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks