spot_img
29.8 C
Varanasi
Sunday, September 13, 2026
spot_img

Chandauli news- 5जून की रात हुए जोगियां कला हत्याकाण्ड का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर किया खुलासा

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में 5जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने महज 36घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हत्या के आरोपी ग्रामीण सुनील यादव उर्फ कवि को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सनी धारदार कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक जोगिया कला निवासी बेचई उर्फ बृजेश यादव 34वर्ष 5और 6जून की दरमियानी रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी कुल्हाड़ी से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक बृजेश, आरोपी सुनील यादव और उसकी पत्नी के अवैध संबंधों का खुलकर विरोध कर रहा था। आरोपी सुनील आगामी प्रधानी चुनाव की तैयारी में जुटा था और उसे डर था कि बृजेश की इस हरकत से समाज में उसकी बदनामी होगी और राजनीतिक कैरियर खत्म हो जाएगा। इसी सामाजिक प्रतिष्ठा को बचाने और बदला लेने के लिए उसने बृजेश को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया। सुनील सोनभद्र के अहरौरा से एक नई कुल्हाड़ी खरीदकर लाया। देर रात उसने चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे बृजेश की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के वक्त बृजेश चिल्ला न सके, इसके लिए आरोपी ने उसके मुंह में गमछे का टुकड़ा भी ठूंस दिया था। इस ताबड़तोड़ हमले में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल था।

चकिया पुलिस की इस त्वरित कामयाबी और महज 36घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा रामगढ़ धाम, बाबा कीनाराम जन्मोत्सव का भव्य समापन

अंतिम दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अघोरेश्वर धाम परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। घोरों के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks