spot_img
28.1 C
Varanasi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img

23 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 29वें दिन भी जारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

ट्रेड यूनियन मजदूर और किसान संगठन की ओर से 9 जुलाई को आम हड़ताल का समर्थन में उतरेगा भाकपा माले

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। 23 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन समाप्त होने के नाम नही ले रहा है। बीते 29 दिनों से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भाकपा माले के पदाधिकारियों ने आम हड़ताल का समर्थन करते हुए मार्च निकालने की चेतावनी दिया है। इस मौके पर भाकपा माले के पदाधिकारी तहसील प्रशासन आन्दोलनकारियों से समन्वय स्थापित नहीं किये जाने पर नाराजगी जताया है।

धरना पर वक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों और मजदूरों के सवालों का त्वरित निस्तारण की मांग उठाया है। श्रम कोड संहिता वापस लेने के साथ बिजली का निजीकरण पर रोक लगाओ और स्कूलों का समायोजन बंद करने की मांग उठाया। 9 जुलाई पूरे देश में ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन किसान संगठन की ओर से आम हड़ताल का समर्थन करते हुए तहसील मुख्यालय पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने से जुलूस निकालकर सकलडीहा बाजार का मार्च सभा करने की घोषणा किया है।

इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य शशीकांत सिंह, भाकपा माले ब्लॉक सचिव उमानाथ चौहान, तूफानी गोंड, मुन्नीलाल, राजेश गिरी, डाक्टर सुदर्शन राय, आनंद मौर्य, एडवोकेट ओम शरण गुप्ता, प्रभाकर मौर्य, रेखा देवी, अंजना देवी, गुड्डी देवी, नगीना, गुलाबी देवी आदि रहे। अध्यक्षता सीताराम बनवासी संचालन श्रवण कुशवाहा ने किया ।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गजधरा गांव, पीड़ित परिवार से मिल कर सौंपा राहत चेक

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल बुद्धवार को गजधरा गांव पहुंचा जहां विगत कुछ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks