spot_img
20.5 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

बाढ़ पीड़ितों से मिले किसान नेता, हर संभव मदद करने का दिया भरोसा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय बाढ़ की स्थिति उत्पन्न है, जिसके कारण दर्जनों ग्राम सभा प्रभावित हैं। वही इन ग्राम सभा में जीवन व्यापन करने वाले किसानों के सामने जीकोपार्जन की गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है। लगातार भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण कई लोगों के घर ध्वस्त हो गए है। वही खेती भी पूरी तरह से नष्ट होने के कगार पर है कई किसान ऐसे हैं जिन्हें टेंट का सहारा लेना पड़ रहा है। वही इंसान के साथ-साथ जानवर भी अपना जीवन व्यतीत करने के लिए जद्दोजहद करता नजर आ रहा है।

बाढ़ पीड़ितों की समस्या के बीच शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने सकलडीहा तहसील के ग्राम सभा बलुआ, डेरवा, हरधन जुड़ा, विजय का पूरा, गणेश का पूरा, शेरपुर, सरैया, भुसौला, मारूफपुर, नौघरा, टांडा, महाराजपुर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले। जहां किसानों से विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की, वहीं कई समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से तुरंत फोन के माध्यम से वार्तालाप भी किया। इसी दौरान एक परिवार जिसका मकान इस बाढ़ की जद में आकर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। जिससे उक्त दंपति का परिवार रोड के किनारे अपना जीवन बसर कर रहा है। वहीं उक्त दंपति की समस्या का निदान को लेकर संबंधित लेखपाल से चर्चा करते हुए उनकी हर संभव मदद करने का आग्रह किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दिव्यांगजनों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। भारतीय युवा शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks