spot_img
34.3 C
Varanasi
Wednesday, September 9, 2026
spot_img

Chandauli news- बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर रामगढ़ में बढ़ी रौनक

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

10 से 12 सितंबर तक चलेगा तीन दिवसीय आयोजन, सीसी कैमरों की निगरानी में रहेगा मंदिर व मेला परिसर

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
चहनियां। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 10, 11 एवं 12 सितंबर को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र तक अंतिम तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया जा रहा है, वहीं मेला क्षेत्र में दूर-दराज से पहुंचे दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मेले की रौनक भी दिखाई देने लगी है।

व्यवस्थाओं को लेकर मेजर अशोक सिंह सक्रिय

जन्मोत्सव की तैयारियों के बीच कार्यक्रम व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों को सभी कार्य समय से पूरा करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

मंदिर व्यवस्थापक मंडल की ओर से बताया गया कि मेला परिसर और मठ परिसर को पूरी तरह सीसी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। इससे पूरे परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और किसी भी स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाया जा सकेगा।

फूल-मालाओं से सज रहा बाबा का दरबार

बाबा कीनाराम मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर परिसर में फूल-मालाओं से सजावट की जा रही है। बाबा के पंडाल को भी आकर्षक ढंग से सजाने का कार्य चल रहा है। श्रद्धालुओं के स्वागत और पूजन-अर्चन को लेकर फूल-मालाओं एवं पूजन सामग्री की दुकानें भी सजने लगी हैं।

वहीं मेला परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। दुकानदार अपनी-अपनी बाजार को व्यवस्थित रूप से सजाने में जुटे हुए हैं। दुकानों के लगने के साथ ही रामगढ़ में जन्मोत्सव को लेकर मेले की रौनक बढ़ने लगी है।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर

जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थापक मंडल पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने मेला लगाने वाले दुकानदारों से भी निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप दुकानें लगाने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

बाबा के आदर्शों का पालन करने की अपील

मेजर अशोक सिंह ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव उनके आदर्शों और विचारों के अनुरूप मनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सभी भक्तों का है और इसकी सफलता की जिम्मेदारी भी सभी की है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का सम्मान करें और उसकी सुरक्षा एवं सुविधा का ध्यान रखें। आपसी सहयोग, अनुशासन और सौहार्द के साथ जन्मोत्सव को सफल बनाने में सभी अपनी भूमिका निभाएं। जय बाबा कीनाराम। जय अघोरेश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी।

इस दौरान मेजर अशोक सिंह, अरुण सिंह, धनंजय सिंह, प्रेम पाठक, कुलदीप वर्मा, दिनेश सोनकर, इंद्रेश कुमार, रूबी सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष पटेल, अनिल पांडेय, बुज्जा पांडेय, सुनील विश्वकर्मा, अशोक मौर्य, नंदू गुप्ता, संदीप पाटिल, विशाल सिंह, पंकज सिंह, शुभम मिश्रा, अन्नू यादव, पिंका सिंह, राजन मौर्य, बृजेश सिंह, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भारतेन्दु ने हिंदी साहित्य को दी आधुनिक चेतना : प्राचार्य

जयंती समारोह में साहित्य, पत्रकारिता और राष्ट्रीय चेतना में उनके योगदान पर हुई चर्चा परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। पीजी...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks