spot_img
34.3 C
Varanasi
Wednesday, September 9, 2026
spot_img

Chandauli news- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात, नियुक्ति पत्र से खिले चेहरे

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मानदेय में बढ़ोतरी के साथ पांच लाख रुपये तक उपचार की सुविधा, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की उपस्थिति में आयोजित समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न परियोजनाओं में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी

कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए विभिन्न सुविधाओं की शुरुआत की गई। इसके तहत साड़ी के लिए धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने, प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में चार हजार रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में दो हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई।

पांच गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

मुख्य अतिथि साधना सिंह ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। इसके साथ ही कुपोषण से मुक्त होकर पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

साधना सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हमारी सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे केवल बच्चों और धात्री माताओं के पोषण की देखभाल नहीं करतीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और कुपोषण से मुक्ति की दिशा में उनका योगदान अतुलनीय है। सरकार आंगनबाड़ी बहनों के सशक्तीकरण और उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी ने की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सराहना

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि यह सम्मान समारोह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के अथक प्रयासों को सम्मान देने का एक छोटा सा प्रयास है। जिले में कुपोषण के खिलाफ अभियान तथा शिशु एवं मातृ देखभाल को प्रभावी बनाने में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान अन्य कर्मियों को भी अधिक निष्ठा और ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

सकलडीहा में 14 को मिले नियुक्ति पत्र

ब्लॉक सभागार सकलडीहा में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में 14 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा स्वस्थ हुए बच्चों के अभिभावकों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

चकिया में नौ को मिला नियुक्ति पत्र

तहसील सभागार चकिया में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत चकिया की उपस्थिति में नौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, दो बच्चों का अन्नप्राशन तथा स्वस्थ हुए बच्चों के अभिभावकों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

नियामताबाद में 11 को नियुक्ति पत्र

ब्लॉक सभागार नियामताबाद में विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल की उपस्थिति में 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा स्वस्थ हुए बच्चों के अभिभावकों को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

नौगढ़ में 10 कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र

ब्लॉक सभागार नौगढ़ में प्रमुख क्षेत्र पंचायत की उपस्थिति में 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा स्वस्थ हुए बच्चों के अभिभावकों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और कुपोषण मुक्ति के अभियान को और प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भारतेन्दु ने हिंदी साहित्य को दी आधुनिक चेतना : प्राचार्य

जयंती समारोह में साहित्य, पत्रकारिता और राष्ट्रीय चेतना में उनके योगदान पर हुई चर्चा परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। पीजी...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks