spot_img
35.5 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

लगन एवं अनुशासन के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भाग लें: प्राचार्य

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सकलडीहा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन सोमवार को आदि शक्ति मंदिर परिसर, अमृत सरोवर, टीमीपुर में आयोजित किया गया। यह विशेष शिविर 9 मार्च से 15 मार्च तक संचालित किया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक जागरूकता एवं सेवा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नौशाद अहमद, हिरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. दयाशंकर सिंह यादव, अजय कुमार यादव, डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता तथा ग्राम टीमिलपुर के प्रधान पति अशोक कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई एवं पंजीकरण प्रक्रिया के साथ हुई। तत्पश्चात आयोजित उद्घाटन सत्र में डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा इसके माध्यम से युवाओं में सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. नौशाद अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राएं समाज की वास्तविक समस्याओं से परिचित होते हैं तथा उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता एवं कौशल विकास को भी प्रोत्साहित करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे इस विशेष शिविर के दौरान पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भाग लें।

बौद्धिक सत्र के दौरान प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्ययोजना तथा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। विशेष शिविर के दौरान चयनित मलिन बस्तियों अंबेडकर नगर (सकलडीहा) एवं टीमिलपुर में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं तथा महाविद्यालय के शिक्षक  उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पीकअप के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा पेट्रोल पंप के समीप साइकिल से सड़क पार करते समय मंगलवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks