spot_img
22.5 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा और खडे़हरा में नाला और सड़क निर्माण को लेकर मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

टिमिलपुर में मंदिर का दिवाल तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश पुलिया निर्माण की मांग

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा और खड़ेहरा में फोर लेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की मनमानी को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को खड़ेहरा में भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने मनमानी ढ़ग से निर्माण कार्य किये जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि माइनर से नाला का उंचाई अधिक होने से जलभरॉव की समस्या हो गयी है। शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था के लोग माइनर के लेबल में नाला का निर्माण नहीं कर रहे है। वही टिमिलपुर में मंदिर का दिवार तोड़े जाने और रास्ता अवरूद्ध होने पर नाराजगी जताया है।

चन्दौली से सैदपुर तक सड़क का चौड़ीकरण और नाला का निर्माण हो रहा है। बीते तीन साल बाद भी सकलडीहा और खड़ेहरा में सड़क और नाला निर्माण को लेकर मनमानी ढ़ग से कार्य किये जाने से व्यापारियों और किसानों में आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पूर्व में बनी पुलिया की चौड़ाई और उंचाई कम कर दिया गया है। माइनर के लेबल में नाला का निर्माण नहीं हो रहा है। सकलडीहा में बाहा का पुलिया तोड़कर छोड़ दिया गया है। बरसात के दिनों में सड़कों पर जलभरॉव की स्थिती हो जाती है। बीते शनिवार को डीएम एसपी ने सड़कों पर जलभरॉव की स्थित से अवगत होने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया था। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था भू माफिया और प्लाटरों के सांठ गांठ करके मनमानी ढ़ग से कार्य करते हुए फायदा पहुंचा रहे है। किसानों ने आरोप लगाया कि खड़ेहरा में माइनर के लेबल में नाला का निर्माण नहीं होने से जलभरॉव की स्थिती हो जायेगा। वही पानी नहीं पहुंचने से किसानों का खेत भी सिंचाई से वंचित हो जायेगा। किसानों ने नाली की गहराई बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द नाली की गहराई नही बढ़ाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश चौहान,रामलाल यादव,हकीम अंसारी,छोटेलाल यादव, रमेश यादव, अशोक यादव,सुभाष यादव, रामअधार विश्वकर्मा, चंद्रभान सिंह,रामनारायण यादव,श्रवण मौर्या, अनवर अली,गोपाल यादव, रामाश्रय यादव सहित अन्य किसान और किसान नेता रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks