spot_img
33.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

भारी बारिश के कारण कच्चा मकान भरभराकर गिरा, पिता-पुत्र की  मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
बबुरी। थाना क्षेत्र के बुधवार को गांव में एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है, जब लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें घर के भीतर सो रहे दो लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

विदित हो कि मृतकों की पहचान शिव मूरत (उम्र लगभग 65 वर्ष) और उनके पुत्र जय हिंद (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रात के समय अपने कच्चे मकान में सो रहे थे कि अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बबुरी थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबे से शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार, मकान बहुत पुराना और जर्जर हालत में था। लगातार हो रही बारिश के चलते उसकी दीवारें पहले से ही कमजोर हो चुकी थीं। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जा रही है।

यह घटना न केवल प्राकृतिक आपदा की भयावहता को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में जर्जर मकानों की स्थिति और उनके प्रति प्रशासन की अनदेखी को भी उजागर करती है। प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में तत्परता और राहत की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks