spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

दो सप्ताह बाद भी टूटी जल निगम की पाइप की नहीं हुआ मरम्मत: उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की कई बार पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बार बार बाधित हो जा रहा है। बीते दो सप्ताह से नागेपुर काली माता मंदिर के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है।  इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से टूटी पाइप मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। उपभोक्ताओं को दूषित पानी और बार बार पाइप टूटने से आक्रोश है। जिला प्रशासन से पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति ठप होगया था। मरम्मत के बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं को दूषित और दुर्गंध भरी पानी सप्लाई होने से लोग बिमार हो रहे है। बीते दो सप्ताह से काली माता मंदिर के समीप सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। कई बार मरम्मत होने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। कस्बा में पेयजल की समस्या से महिलायें परेशान है। दूषित पानी के कारण स्नान ध्यान के लिये ठंड में पानी की समस्या से लोग जूझते रहे। कस्बा के व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की ओर से ठेकेदार की मनमानी ढंग से कार्य करने पर आक्रोश जताया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

इस बाबत अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि मेन रोड पर टूटी पाइप का कार्यदायी संस्था की ओर से जल्द मरम्मत कराया जायेगा। मरम्मत चल रहा है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks