spot_img
26.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। क्षेत्र के पूराविजयी में बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में अचानक एक मगरमच्छ का बच्चा फंस गया। मछुआरे पहले तो यह सोचकर परेशान हो गए कि कहीं जाल में कोई बड़ी मछली न फंसी हो, लेकिन जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पाया कि वह एक मगरमच्छ का बच्चा है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद मछुआरे राघव निषाद, टी.एन. निषाद और शोभनाथ निषाद ने हिम्मत का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला। उन्होंने किसी तरह जाल को नियंत्रित किया और मगरमच्छ के बच्चे को बांधकर बाहर निकाला।

ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय रहते सतर्कता नहीं बरती जाती तो हादसा भी हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में नदी और तालाबों के किनारे अक्सर मगरमच्छ दिखाई देते हैं, लेकिन मछली पकड़ते समय जाल में फंसने का यह पहला मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पूरे घटनाक्रम को देखने लगे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks