spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026
spot_img

Chandauli news- आवास निर्माण में सुस्ती नहीं चलेगी! डीएम ने दिए सत्यापन और जियो-टैगिंग तेज करने के निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण के साथ आवास निर्माण व सत्यापन कार्य पूरा कराने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को कैंप कार्यालय में डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के शासी निकाय की बैठक हुई। बैठक में नगरीय क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

लाभार्थियों तक समय से पहुंचे योजनाओं का लाभ

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों को मिले और लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय में निस्तारण किया जाए। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

पीएम आवास योजना में निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि PMAY-1.0 के अंतर्गत जिन लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पूर्व में धनराशि प्राप्त हो चुकी है, उनके आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

वहीं PMAY-2.0 के अंतर्गत प्राप्त नए आवेदन पत्रों की जांच में तेजी लाने को कहा गया। प्रथम किस्त प्राप्त कर चुके लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन तथा जियो-टैगिंग का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

स्वनिधि योजना के लंबित ऋण आवेदनों का हो त्वरित निस्तारण

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को समय से ऋण सुविधा मिल सके और वे अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें।

मलिन बस्तियों में विकास कार्यों पर भी चर्चा

बैठक में मलिन बस्ती विकास योजना के तहत प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों एवं संबंधित प्रस्तावों की भी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों की प्रगति तथा उनके क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक का संचालन डूडा के परियोजना अधिकारी (पीओ) राजेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजेश कुमार, पंडित दीनदयाल नगर, चकिया एवं सैयदराजा नगर निकायों के चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी सहित सेवायोजन, खाद्य, उद्योग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जहां बाबा ने छुआ, वहां चमत्कार हुआ! कीनाराम की महिमा से गूंजा रामगढ़

427वें जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा की साधना और सिद्धियों की कथाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks