spot_img
19.1 C
Varanasi
Monday, November 16, 2026
spot_img
spot_img

“मिशन शक्ति एक जन आंदोलन है महिलाओं के सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं: प्राचार्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मिशन शक्ति 05 के तहत सकलडीहा पीजी कॉलेज में जागरूकता रैली का आयोजन

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित पीजी कॉलेज में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित यूपी सरकार की प्रमुख पहल “मिशन शक्ति” के पांचवें चरण के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने किया।

यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर आस-पास के क्षेत्रों में निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, कानूनी सुरक्षा, आत्म-रक्षा और लैंगिक समानता के संदेश को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लहराए, जिन पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े नारे लिखे थे।

इस कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दयाशंकर सिंह यादव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम के दौरान प्रो. दया निधि सिंह यादव, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो. महेंद्र सिंह तथा अजय कुमार यादव डॉ. पवन ओझा सहित कॉलेज के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि “मिशन शक्ति एक जन आंदोलन है और शिक्षण संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। आज की यह रैली इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।”

कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज परिवार ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने संभाली चंदौली की कमान

कोषागार में ग्रहण किया कार्यभार, कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों से ली कार्यों की जानकारी परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks