परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। आईजीआरएस में आई समस्याओं के निस्तारण में जिले में सकलडीहा तहसील चौथी बार पहले स्थान पर आकर अव्वल रही है। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर माह में आईजीआरएस की निस्तारण में सकलडीहा तहसील जिले में चौथे स्थान पर रहा। वही पूरे प्रदेश में 61 रैंक हासिल किया है। दूसरे नंबर पर पीडीडीयू नगर तहसील तीसरे नंबर पर सदर और चौथे नंबर पर नौगढ़ और चकिया पांचवे स्थान पर रहा।
एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के लगातार मॉनिटरिंग के कारण अक्तूबर माह में पुन: चौथी बार एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में पूरे प्रदेश में 61 रैंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वही मुगलसराय तहसील 104 रैंक हासिल करके जिले में दूसरे स्थान पर 134 रैंक पाकर सदर तहसील तीसरे और 174 रैंक हासिल करके नौगढ़ चौथा व 346 रैंक पूरे प्रदेश में हासिल कर पांचवे स्थान पर रहा। सितम्बर माह में सकलडीहा तहसील 100 अंक में 90अंक प्राप्त कर जिले में निस्तारण के मामले में पहला स्थान हासिल किया था।
एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से चौथी बार जिले में पहला रैंक हासिल हो पाया है।
इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद, लेखपाल आलोक पांडेय, राजेश पासवान, चंदन यादव, संजय मौर्या, श्वेतिमा सिंह, पूजा सिंह, रश्मि गुप्ता, रंजना सिंह सहित अन्य रहे।



