परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के बसिला ग्राम सभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सकलडीहा पश्चिमी की कार्यशाला बैठक संपन्न हुई। यह कार्यशाला बैठक मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष काशी नाथ सिंह रहे।

वहीं बैठक में पार्टी के नीतियों के बारे में जन-जन तक पहुंचने तथा आने वाले चुनाव मे भाजपा के पक्ष में मतदान करने के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित वक्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश हित तथा जनता हित में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। पार्टी को मजबूत करने तथा भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया गया। वहीं बैठक में बूथ स्तर से लेकर प्रत्येक स्तर पर मजबूती प्रदान करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।
इस बैठक में मंडल महामंत्री अभय कुमार पाठक, मंडल मंत्री नित्य नंद पाण्डेय, राम भरोस गुप्ता, रामआशीष मौर्य,अभिनव सिंह, दिनेश कुमार गौड़, अनिल सिंह, ज्ञान प्रकाश पाठक सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।




