spot_img
36.2 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

सड़क व पुलिया निर्माण को लेकर पिंटू पाल ने दी चेतावनी: कहा जल्द निर्माण नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सीएन से मुलाक़ात की। जहां चंदौली जिले के विभिन्न ग्राम सभा में उत्पन्न समस्याओं को लेकर एक्सीएन से चर्चा की और कहा की जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वही पीडब्ल्यूडी के एक्सीएन ने जल्द ही निर्माण की बात कही।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि बुधवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सीएन से मुलाक़ात की गई जहां 5 महीने पहले सकलडीहा में हमारा धरना हुआ था, जहाँ उकनी वीरम राय से दोदौली होते हुए सकलडीहा स्टेशन रोड और धरहरा से अमावल होते हुए स्टेशन रोड तक की जर्जर सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया गया था। साथ ही फेसुड़ा की टूटी हुई पुलिया के निर्माण की मांग पर धरना स्थल पर मौजूद सभी अधिकारियों ने 3 महीने का वादा किया था।

लेकिन आज 5 महीने बीत चुके हैं, सड़क और पुलिया दोनों की हालत जस की तस है। आज जब पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यालय मे पहुँचे तो अधिकारियों ने सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्यवाही का आदेश जारी किया है।

वही पिंटू पाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर 30 दिन के अंदर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो इस बार इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन चंदौली देखेगा। क्योंकि हक़ और सम्मान की लड़ाई में किसान कभी पीछे नहीं हटता चट्टान की तरह खड़ा रहता है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

जल हमारे जीवन का आधार, इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं: पिंटू पाल

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र ‌के उकनीबीरमराय गांव निवासी किसान नेता पिन्टू पाल ने बीते 22 मार्च को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks