spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

सामाजिक एकता को बनाये रखना हर हिंदू का धर्म और कर्तव्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कार्यक्रम में हिन्दू धर्म की एकता और राष्ट्रभक्ति पर विशेष जोर दिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बजरंग दास महाराज ने राष्ट्र की मजबूती के लिए सामाजिक एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने का आह्वान किया। बजरंग दास महाराज ने राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा सनातन धर्म को आगे बढ़ाने की बात कही।

मुख्य वक्ता डॉ. अनिल यादव ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एकता के संदेश को रेखांकित करते हुए मंच पर एक मोची को सम्मानित करने का उदाहरण दिया। जिसे उन्होंने अपनी एकता का प्रतीक बताया। वही अन्य वक्ताओं ने सभी को मां भारती का सपूत बताते हुए देश के लिए काम करने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर लक्ष्मी नारायण सिंह, गुलाब सिंह, मीनाक्षी, नंदलाल, सूर्यमुनि तिवारी, अवधेश सिंह, भगवान दास, भानु प्रताप सिंह, राम अधार गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, नंदलालदेवेन्द्र दत्त पाण्डेय, अरुण कुमार मिश्रा, अभय कुमार पाठक, रंजय पाण्डेय, पवन मोदनवाल, आनंद सेठ, स्वराज सिंह, विजय गुप्ता दशरथ सिंह, कुमुद बिहारी सिंह, अरविंद राजभर, मिथिलेश पटवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks