spot_img
29.8 C
Varanasi
Sunday, September 13, 2026
spot_img

Chandauli news- 8वीं की मान्यता वाले स्कूल चला रहे 12वीं तक कक्षाएं, जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जनपद में 4 स्कूल बिना मान्यता 12वीं तक चला रहे: बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में पकड़ी गई अनियमितता, होगी कार्रवाई

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर, शनिवार 11 अप्रैल 2026 को बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने चंदौली के विकास खंड सदर में पांच मान्यता प्राप्त विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तपोवन विद्यालय, फोनिक्स स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल और सूर्या जूनियर हाई स्कूल, चंदौली में अनियमितताएं मिलीं। इन विद्यालयों को कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन निरीक्षण में पाया गया कि यहां कक्षा 9 से 10 और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं भी संचालित की जा रही थीं।

इस संबंध में, विद्यालय प्रबंधकों/प्रधानाध्यापकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कक्षा 9 से 12 के छात्रों से बातचीत करने पर पता चला कि उनका नामांकन तो अन्य विद्यालयों में है, लेकिन वे इन्हीं अनाधिकृत रूप से संचालित कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन चारों विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे केवल उन्हीं कक्षाओं का संचालन करें जिनकी उन्हें मान्यता प्राप्त है। साथ ही, इन विद्यालयों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यदि भविष्य में भी बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित पाई जाती हैं, तो नियमानुसार कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 18 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

वैज्ञानिक तकनीकों और शहद उत्पादन का मिलेगा प्रशिक्षण, 50 प्रगतिशील किसानों को मिलेगा अवसर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। कृषि विज्ञान...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks