spot_img
25.6 C
Varanasi
Saturday, April 11, 2026

Chandauli news: दूसरी मंजिल से गिरकर रिटायर्ड फौजी की मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के कटारूपुर गांव में शुक्रवार की देर रात सेना से रिटायर्ड फौजी (40) वर्षीय वकील यादव की दूसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक लहर दौड़ गई। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कटारूपुर गांव निवासी स्वर्गीय गंगाराम यादव के पांच पुत्रों में से सबसे छोटे वकील यादव भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद 2024 में रिटायर्ड होकर परिवार के साथ गांव में घर पर सामान्य जीवन व्यतीत करते थे। वहीं पर परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात वकील यादव अपने परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। रात करीब बारह बजे उनकी नींद खुली और लघु शंका के लिए उठे। अंधेरे के कारण उन्हें सही दिशा का अंदाजा नहीं हो सका और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे घर के मुख्य गेट के सामने बनी सीसी सड़क पर गिर पड़े। जिसे सर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ देर बाद जब पत्नी पुष्पा देवी की नींद खुली और उन्होंने बिस्तर पर पति को नहीं देखा तो उन्हें खोजते हुए नीचे पहुंची तो देखा सड़क पर पति को खून से लथपत थे यह देख उनके होश उड़ गए। उनकी चीक पुकार सुनकर परिवार की अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गये। आनन फानन में उन्हें लोगों ने जब तक कुछ किया तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

वकील यादव अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी, दो बेटियां, स्वाती 14 वर्ष और साक्षी 12 वर्ष तथा वृद्ध माता राधा देवी को छोड़ गए। पिता की असमय मौत से दोनों बेटियां सदमे में है। वही पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

वही घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह थाना प्रभारी‌ अरुण प्रताप सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 8वीं की मान्यता वाले स्कूल चला रहे 12वीं तक कक्षाएं, जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई

जनपद में 4 स्कूल बिना मान्यता 12वीं तक चला रहे: बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में पकड़ी गई अनियमितता,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks