spot_img
30.8 C
Varanasi
Saturday, July 11, 2026
spot_img

Chandauli news- सड़क चौड़ीकरण के दौरान मंदिर के ढांचे को हटाते समय हादसा मे घायल मजदूर की मौत, जांच टीम गठित

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पीडीडीयू नगर में ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान प्राचीन काली माता मंदिर के पुराने ढांचे को हटाते समय हुए हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए एक जांच समिति गठित कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों को शासन एवं कार्यदायी संस्था एप्को कंपनी की ओर से नियमानुसार मुआवजा एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

बाईट: उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर

प्रशासन के अनुसार प्राचीन काली माता मंदिर का विधि-विधान के साथ मंदिर समिति द्वारा 8 जुलाई 2026 को नए स्थान पर विधिवत विस्थापन किया जा चुका था। इसके उपरांत संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा मंदिर समिति की सहमति से 10 जुलाई की रात्रि में सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पुराने मंदिर के शेष ढांचे को हटाने का निर्णय लिया गया।

लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में कार्यदायी संस्था एप्को कंपनी द्वारा मशीनों की सहायता से ध्वस्तीकरण कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यस्थल के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान एप्को कंपनी के मजदूर बलदेव यादव, निवासी ग्राम डाड़ी, मुगलसराय, बैरिकेडिंग व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। तभी मंदिर के ऊपरी हिस्से का एक भाग अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूर को तत्काल निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रशासन ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर यह जांच कराने के लिए मजिस्ट्रेट स्तर की समिति गठित की गई है कि ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था अथवा ठेकेदार की ओर से सुरक्षा मानकों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी या नहीं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रशासन ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि नियमानुसार मुआवजा राशि कार्यदायी संस्था द्वारा तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी तथा अन्य आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी। वर्तमान में घटनास्थल पर स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news-‘कब जागेगा बिजली विभाग?’ लटकते तार से हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा स्थित काली माता मंदिर मार्ग (साईं मंदिर के समीप) पर कई महीनों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks