spot_img
23.8 C
Varanasi
Sunday, October 11, 2026
spot_img

Chandauli news- मां शैलपुत्री की झांकी का पट खुलते ही गूंजे जयकारे, दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला। कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से मां शैलपुत्री की भव्य झांकी सजाई गई। शाम छह बजे मंदिर का पट खुलते ही माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

शारदीय नवरात्र के अवसर पर सकलडीहा के प्राचीन दुर्गा मंदिर में वर्षों से नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकियां सजाने की परंपरा चली आ रही है। इसी क्रम में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की मनमोहक झांकी सजाई गई। शाम पांच बजे से ही दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालु हाथ जोड़कर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर का पट खुलने की प्रतीक्षा करते रहे। पट खुलते ही जयकारों के बीच दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया।

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्र के पहले दिन सकलडीहा कस्बे के साथ चतुर्भुजपुर स्थित डगरिया सरकार आश्रम, टिमिलपुर, नागेपुर और तेंदुईपुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित दुर्गा एवं काली मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना रहा। वहीं, कुचमन में दुर्गा पूजा समिति की ओर से कलश स्थापना कर नवरात्र के अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।

नौ दिनों तक होंगे भजन-कीर्तन

नवरात्र के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। देर रात तक श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं ने अखंड भजन-कीर्तन में भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की। मंदिरों में सजे आकर्षक स्वरूप और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस दौरान पुजारी रामजनम चौबे, दिलीप मिश्रा और आशीष मिश्रा ने बताया कि नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं। दुर्गा पूजा सेवा समिति के पवन वर्मा, राजू जायसवाल, नंदन सोनी, संत चौरसिया और पीयूष चौरसिया सहित अन्य सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था में जुटे रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- एयरो शो को लेकर प्रशासन और रेलवे सतर्क, डीएम-एसपी व डीआरएम ने परखी व्यवस्थाएं

नवरात्र और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks