spot_img
17.9 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत: 197 बिछड़े दंपति पुन: हुवे एक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में 22 सितंबर से 9 नवंबर तक थाना इलिया-06, थाना सकलडीहा-05, थाना धानापुर-15, थाना धीना-01, थाना बलुआ-07, थाना चन्दौली-20, थाना सैयदराजा-11, महिला थाना-52, थाना कन्दवा-02, थाना नौगढ़-02, थाना मुगलसराय-22, थाना अलीनगर-23, थाना शहाबगंज-13, थाना बबुरी-14 व थाना चकिया-04 सहित कुल 197 परिवारों से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।

दोनों पक्षों आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दिव्यांगजनों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। भारतीय युवा शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks