spot_img
29.9 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

जमानत पर छूटकर आने वाले अनुबंधन तोड़ने पर होगी रिकवरी: डिप्टी एसपी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी ने गुरूवार को सकलडीहा कोतवाली का मुआयना किया। इस दौरान महिला हेल्प डेक्स सहित विभिन्न फाइलों का निरीक्षण किया। चेताया कि महिला फरियादी की तत्काल सुनवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय। जमानत पर रिहा होकर आने वाले पेशेवर अपराधियों द्वारा अनुबंधन तोड़ने पर मजिस्टे्रट के निर्देश पर रिकवरी कराये जाने का निर्देश दिया। मुआयना को लेकर कोतवाली में सुबह से पुलिस कर्मी सहित महिला हेल्प डेक्स पर पुलिस तैनात रही।

डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी ने मालखाना से लेकर शस्त्र सहित पेशेवर और हिस्ट्रीशीटरों के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। नबक जनी और चोरी करने वाले और चोरी की सामान खरीदने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा विवेचना संबधित फाइलों की जांच किया। लम्बित मामलों को समय सीमा के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। आगामी दिनों होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी ऐसे अराजकतत्वों को चिन्हित करके कार्रवाई करने को बताया। बीट के सिपाही से लेकर हल्का दरोगा को निष्पक्ष मामलों की जांच करने व रिपोर्ट भेजने को बताया। अंत में जमानत पर रिहा होकर आने वाले लोगों द्वारा अनुबंध का उलंधन करने पर मजिस्टे्रट के निर्देश पर रिकवरी कराने का निर्देश दिया।

इस मौके पर प्रभारी कोतवाल वरूणेन्द्र राय, उदयभान यादव, दिनेश राम,वोविजय शंकर चौहान, राणा यादव, शिवशंकर यादव, मुकेश बंसल, संदीप मौर्या, आनंद, रोहित, संदीप पांडेय, रामकवल पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सड़क या झील? सकलडीहा–अलीनगर मार्ग पर जलभराव से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा–अलीनगर मार्ग पर हुई बारिश ने हाईवे निर्माण कार्य की खामियों को एक बार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks