spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा में 50 बेटियों का होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, तैयारी पूरी: प्रति जोड़ो पर एक लाख का मिलेगा नगदी और सामान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड की ओर से आगामी 12 दिवसम्बर को तेन्दुईपुर  स्थित एक निजी लान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में 50 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बुधवार को जोड़ों को दिया जाने वाला उपहार भी पहुंच गया है। बीडीयो विजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्राप्त रजिस्ट्रेशन का सत्यापन कर लिया गया है। सकलडीहा ब्लाक परिसर में कम जगह होने से यह शादी लान में रखी गई है।

शासन की ओर से गरीब परिवार की बेटियों की शादी में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की ओर से चलाई गई है। पहले इस शादी में प्रति जोड़े 51 हजार रुपये आर्थिक सहायता मिलती थी। जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। इसमे 60 हजार रुपया कन्या के खाते में,25 हजार का उपहार और 15 हजार प्रति शादी जोड़ो के आयोजन में खर्च किया जायेगा।  अनुदान की राशि बढ़ा दिए जाने से गरीब परिवारों को और लाभ होगा।

एडीओ समाज कल्याण आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि शादी के लिए ऑनलाइन 133 आवेदन पड़े थे। जिसमें पहले आए आवेदनों को वरीयता देते हुए जांच किया गया। इसमें से पात्र 50 जोड़ो को लक्ष्य के मुताबिक चयन किया गया है। जिनकी अलीनगर रोड स्थित एक निजी लान में शादी संपन्न कराई जाएगी।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks