परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर श्री श्री कैलाशपुरी महादेव मंदिर घाटम पट्टी कटेहरा गांव मे रविवार को श्री राम चरित्र मानस पाठ एवं मेला का आयोजन किया गया है।
इस दौरान कार्यक्रम के कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि श्री श्री कैलाशपुरी महादेव मंदिर घाटम पट्टी कटेहरा गांव मे मंदिर परिसर पर काम चल रहा है, जिसे हम सभी गांव एवं जनपद सहित महादेव के भक्तों के सहयोग से मंदिर पर काम कराया जा रहा है। इस बार महाशिवरात्रि के पावन अवसर यहां श्री राम चरित्र मानस पाठ एवं मेला का भी आयोजन किया गया है।
इस मौके पर राजकुमार राय (संजय), विकास मिश्रा (चुन्नी बाबा), आनंद मिश्रा (सोनू), संजय कुमार यादव (विनोद), बद्दू राय, संतोष राय, अशोक यादव, अशोक राय, संतोष तिवारी, सुरेश राय, बाके राय आदि भक्त उपस्थित रहे।



