spot_img
35.1 C
Varanasi
Tuesday, April 28, 2026
spot_img
spot_img

महिला सुरक्षा, महिला सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता अभियान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस गुरुवार को स्वयंसेवकों ने महिला सुरक्षा, नारी सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार तिवारी एवं श्याम लाल सिंह यादव के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम अंबेडकर नगर (सकलडीहा) एवं टिमिलपुर की मलिन बस्ती में जाकर महिला सुरक्षा एवं महिला सम्मान से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को महिलाओं के अधिकारों, सम्मान तथा उनकी सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इसी क्रम में “विकसित भारत 2047 में महिलाओं की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. इंद्रजीत सिंह एवं संदीप कुमार सिंह मुख्य वक्ता रहे। डॉ. इंद्रजीत सिंह ने महिला सुरक्षा एवं सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि संदीप कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा जल संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- रेल पटरी पर बिछाने वाली स्लीपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा के तेंदूईपुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवक विशाल राजभर सोमवार की रात अपने मित्र...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks