spot_img
30.7 C
Varanasi
Friday, May 29, 2026

Chandauli news: स्मार्ट मीटर की समस्या प्रदेश सरकार जल्द करेंगी दूर: अनिल राजभर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह निवास नागेपुर में रविवार को दूसरे दिन भी विभिन्न जनपद से आये लोगों की समस्या सुनकर अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर को लेकर हो रही समस्या का मुख्यमंत्री के माध्यम से जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया। वही शनिवार को किसानों के खेतों में लगी आग से नुकसान फसलों का मुआवजा शीघ्र दिलाये जाने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने गृह आवास पर जनता की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान तहसील प्रशासन की ओर से शिकायतों के निस्तारण में लेट लतीफी पर नाराजगी जताया। समस्या का समय से निस्तारण करने को अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर पर मनमानी बिजली बिल की शिकायत पर बताया कि इस समस्या को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया है। जल्द ही उर्जा मंत्री से मिलकर समस्या का निस्तारण कराये जाने का भरोशा दिया।

मंत्री ने जिले में शनिवार को किसानों की अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना को संज्ञान में लेते हुए मुआवजा राशी दिलाये जाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि जल्द ही तहसील मुख्यालय पर पानी भरा फायर बिग्रेड की बड़ी गाड़ी को उपलब्ध कराये जाने के लिये संबधित विभाग को बताया। अंत में आसाम और पश्चिम बंगाल में भाजपा का परचम लहराये जाने की बात कही।

इस मौके पर इस मौके पर विजय पांडेय, शिवमंगल बियार, सूरज सिंह,कमलेश यादव,रतेन्द्र,अरविंद राजभर, गोपाल राय,अच्छे,अभिषेक, रानू राजभर,मुन्ना बकाटू,मोनू चौधरी सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

चंदौली में बी.एड. प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी: 31 मई को 14 केंद्रों पर 6320 छात्र देंगे परीक्षा

परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली। जनपद में उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-2027 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks