spot_img
29.8 C
Varanasi
Sunday, September 13, 2026
spot_img

Chandauli news: कोरियर वाहन की पहिये में दबकर बाइक सवार विवाहिता की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भोजापुर रेलवे क्रासिंग पार करते समय रविवार की सुबह सात बजे करीब कोरियर वाहन (डीसीएम ट्रक) की पहिये के नीचे बाइक सवार महिला के आ जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना को लेकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वही वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी।

सैयदराजा बाजार के दर्शनिया मोलई गोंड़ की तीन पुत्री अंजू देवी,साधना और मेनका है। 45 वर्षी अंजू की शादी कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव के राजकुमार गोंड से हुई है। राजकुमार सूरत में प्राइवेट कंपनी में काम करते है। अंजू को 18 साल का बेटा विशाल और दो बेटी अंजली और तनु है। अंजू देवी अपने माइका सैयदराजा से अपने भाई आशुतोष गोंड के बाइक से वाराणसी बाबतपुर दर्शन पूजन के लिये जा रही थी। साथ में छोटी दो बहने मेनका और साधना एक छोटी बेटी स्वाती को लेकर अनिल के बाइक से जा रही थी।

भोजापुर रेलवे क्रासिंग गेट खुला होने पर मेनका और साधना निकल कर क्रासिंग पार कर लिया था। इसी बीच सामने से कोरियर वाहन (डीसीएम ट्रक) क्रासिंग से गुजर रहा था। अचानक रेलवे ट्रैक पर आशुतोष की बाइक डीसीएम वाहन की टक्कर से असंतुलित हो जाने पर पीछे बैठी अंजू देवी पहिये के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों बहने मेनका,साधना भाई आशुतोष सहित परिजन घटना के बाद बेसुध हो गये।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि रामपुर की कोरियर बाहन गाजीपुर से लौटकर जा रही थी। वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे ट्रैक सामान्तर होता तो महिला की बच जाती जान

भोजापुर रेलवे क्रासिंग की सड़क सामान्तर नही है। जिससे आये दिन आने जाने वाले बाइक सवार वाहनों की संतुलन रेलवे ट्रैक पार करते समय बिगड़ जाती है। रेलवे क्रासिंग बंद होने पर भाई आशुतोष हेलमेट उताकर आगे बाइक की टंकी पर रखकर रेलवे गेट खुलने पर क्रासिंग पार कर रहा था। इसी बीच डीएसीएम वाहन की टक्कर होने पर संतुलन बिगड़ जाने से पीछे बैठी महिला पहिये के नीचे आ गयी। जिससे दर्दनाक मौत हो गयी। लोग कह रहे थे की ट्रैक सामान्तर होता तो महिला की जान बच जाती।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा रामगढ़ धाम, बाबा कीनाराम जन्मोत्सव का भव्य समापन

अंतिम दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अघोरेश्वर धाम परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। घोरों के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks