spot_img
37.8 C
Varanasi
Friday, June 12, 2026
spot_img

Chandauli news- कोचिंग पढ़ने गए दो छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से किया हमला, मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
चंदौली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फतेह- प्रतापपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब कोचिंग पढ़ने गए दो छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसे पिछले दो-तीन दिनों से लगातार गाली दे रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय लवकुश निवासी प्रतापपुर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पास के गांव फतेहपुर का निवासी बताया जा रहा है। दोनों छात्र कक्षा 10 के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं।

वहीं मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या का आरोपी अपराधी मानसिकता का है इस लिए उसने चाकू से ऐसी जगह पर किया है कि उसकी मौत हो गई इस लिए ऐसे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मनियारपुर गांव में जनचौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्या

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के मनियारपुर गांव में शुक्रवार को जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks