spot_img
32.3 C
Varanasi
Saturday, August 29, 2026
spot_img

Chandauli news- चंदौली में हरियाली का महाअभियान: मंत्री अनिल राजभर ने किया वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ- का शुभारंभ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, 70 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के जलेबिया मोड़ पर रविवार को वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग) अनिल राजभर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री ने पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधे रोपकर की तथा जनपदवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

छात्रों ने किया आत्मीय स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम में मंत्री अनिल राजभर के आगमन पर कंपोजिट विद्यालय चकिया के छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत मंत्री अनिल राजभर, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख, चकिया नगर पंचायत के चेयरमैन, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

‘पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी’

अपने संबोधन में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, छाया, फल, औषधियां और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने और अपने घर, खेत, विद्यालय अथवा तालाब के किनारे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।

वन विभाग सहित सभी विभाग मिलकर पूरा करेंगे लक्ष्य

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 में चंदौली जनपद को 70,24,210 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें 46,00,010 पौधे वन विभाग द्वारा तथा 24,24,200 पौधे अन्य विभागों के माध्यम से लगाए जाएंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भी पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

जनभागीदारी से बनेगा चंदौली हराभरा

चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वहीं पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कहा कि जनपद को मिले पौधरोपण लक्ष्य को वन विभाग एवं सभी विभागों के समन्वय से समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने कहा कि प्रत्येक विभाग को लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कर उसकी निगरानी भी सुनिश्चित करनी होगी। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, चकिया नगर पंचायत के चेयरमैन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद नहीं होंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, वायरल खबर का सामने आया पूरा सच

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर ने लोगों में पैदा किया भ्रम परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। पिछले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks