spot_img
28.1 C
Varanasi
Saturday, August 29, 2026
spot_img

Chandauli news- ज्ञान के मंदिर से उठा हरियाली का संदेश, सकलडीहा पीजी कॉलेज में संपन्न हुआ ‘वृक्षारोपण महायज्ञ–2026’

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान तथा मुख्यमंत्री के हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में रविवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज परिसर में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ–2026’ का आयोजन उत्साह, जनसहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय ने पौधारोपण कर किया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिवार एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नीम, पीपल, बरगद, अमलतास, अमरूद, आँवला, नींबू, शीशम, सागौन तथा लीची सहित विभिन्न छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपित किए। परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

“वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। स्वस्थ पर्यावरण, संतुलित जलवायु तथा समृद्ध जैव विविधता का आधार वृक्ष ही हैं। आज का पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित, हरित एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए, क्योंकि पौधे तभी सार्थक हैं जब वे वृक्ष बनकर समाज और प्रकृति को जीवन प्रदान करें।”

प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण भी किया गया। साथ ही उनसे अपने घरों, विद्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर उनके नियमित संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रो. उदय शंकर झा, प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो. शमीम राइन, प्रो. एम.पी. सिंह, प्रो. दयाशंकर सिंह यादव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय सिंह यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. श्यामलाल यादव, डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. यज्ञनाथ पांडेय, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. वंदना कुमारी तथा डॉ. अमन मिश्रा सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा “एक पौधा लगाएँ, उसका संरक्षण करें” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अधिकाधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद नहीं होंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, वायरल खबर का सामने आया पूरा सच

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर ने लोगों में पैदा किया भ्रम परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। पिछले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks