spot_img
21.2 C
Varanasi
Wednesday, November 4, 2026
spot_img
spot_img

6 प्रार्थना पत्र में दो का मौके पर निस्तारण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

समस्याओं की निस्तारण में लापरवाही नहीं होगा क्षम्य: एसडीएम

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व होने के कारण सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फरियाद सुनी। इस मौके पर कुल 6 प्रार्थना पत्र में दो का मौके पर निस्तारण किया गया।

एसडीएम ने राजस्व टीम को समय से पहुंचकर छोटी छोटी विवादों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
समाधान दिवस पर सुबह से ही राजस्व टीम अधिकारियों के नेतृत्व में फरियाद सुनने के लिये जुटी थी। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व संबधित समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि अधिकारियों की निर्देश होने के बाद भी राजस्व टीम की ओर से निस्तारण को लेकर टालमटोल किया जाता है। बार बार थाना और तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है। एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण कराने का सख्त निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगा। मौके पर 6 प्रार्थना पत्र में दो का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,दिनेश, जयप्रकाश चौहान, लक्ष्मीशंकर मिश्रा, गोपाल तिवारी सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनसुनवाई में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks