spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जल्द से जल्द नियुक्त करें बूथ लेवल एजेंट: जिलाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सभी पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक की

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में बैठक की। बैठक का उद्देश्य सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट” (बीएलए) की नियुक्ति को लेकर चर्चा करना था।

गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएलए की तैनाती की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों द्वारा बीएलए की नियुक्ति से पोलिंग बूथ के अंतर्गत नागरिकों को बेहतर मार्गदर्शन और सहायता मिल सकेगी। इसके लिए दलों को निर्धारित फॉर्मेट पर फोटो सहित जानकारी भरकर बीएलए की जानकारी आयोग को उपलब्ध करानी है।

जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से जल्द से जल्द बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति करने व सूची जारी करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तार पूर्वक बताया एवं इसका अनुपालन करने को कहा। जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को कहा कि जनपद के पार्टी पदाधिकारी का निर्वाचन सम्बन्धी जिज्ञासा का समाधान करना हम सभी का दायित्व है।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks