परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कालेज मे शुक्रवार को 91 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर सिंह सेना मेडल का विजिट किया गया उनके साथ एडम ऑफिसर कर्नल एस पूनिया भी विजिट किए। एन सी सी कैडेट और स्काउट गाइड के द्वारा बैंड पार्टी कलर पार्टी और पायलट के साथ कैंपस में लाया गया। उसके उपरांत प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी और डॉ. प्रमोद पाण्डेय के द्वारा पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह से कमांडिंग ऑफिस कर्नल अमर सिंह सेना मेडल ओर एडम कर्नल एस पूनिया का सम्मान किया गया तथा स्वागत गीत के साथ आए अतिथि का एनसीसी गर्ल कैडेट के द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कर्नल अमर सिंह ने कालेज के एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस उद्देश्य से एन सी सी में भर्ती हुए है उस उद्देश्य के लिए कड़ी मेहनत अनुशासन के साथ एनसीसी की गतिविधि में सम्मिलित होना पड़ेगा कोई भी कार्य जो आपको दिया जाता है वह देश प्रेम और समाज सेवा के लिए करना होता है। आगे चलकर आप सेना में पुलिस फोर्स में भर्ती होने के लिए इच्छुक होगे जिसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी एक सेकेंड से आप पीछे जब होगे तो आप की कड़ी मेहनत में कहा चूक हुई यह सोचने के लिए मजबूर होगे तब पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं रहेगा इसलिए लगातार परिश्रम कीजिए आगे बढ़ते रहे अपनी ऊर्जा को पढ़ने ओर मेहनत पर लगाए।उन्होंने कहा कि सकलडीहा इंटर कालेज के कैडेट यहां का शिक्षक से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैंप में आपको सेना से संबंधित गतिविधियों को सिखाया जाता है जो आपको रहने ओर जीवन शैली से परिचित कराता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी और डॉ. प्रमोद पाण्डेय ने स्वागत ओर आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर संतोष सिंह, संजय मिश्रा, उमेश यादव, मिथिलेश तिवारी संजीव यादव हवलदार मोबीन आलम, सूबेदार लोकनाथ सिंह कैडेट राकिब,जाह्नवी, तनु, अदिति, मन्नतसा परवीन,सतीश,अभय,उज्ज्वल, मिथिलेश,रिशु राय,नीरज,शशि प्रकाश,सूरज, नेहा, नंदिनी, श्रेया, प्रियंका,सहित सभी कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन एस एम ओझा ने किया।





