spot_img
29.7 C
Varanasi
Sunday, November 8, 2026
spot_img
spot_img

भारतीय स्वाधीनता आंदोलन मे साहित्यकारों की भूमिका अमूल्य एवं अविस्मरणीय रही: प्राचार्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में शुक्रवार को एक दिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इतिहास के दस्तावेजों का अभिलेख के रूप में प्रदर्शित किया गया था. उसको सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रो. अनुराग कुमार एवं प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने अवलोकन किया।

मुख्य अतिथि प्रो. अनुराग कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में साहित्यकारों ने जनता की चेतना को जागृत किया। उसके लिए उन्हें बहुत संघर्ष भी करना पड़ा। विशिष्ट अतिथि डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि अंग्रेजों की शोषणकारी नीतियों का पर्दाफांश साहित्यकारों ने अपनी कलम से किया। अंग्रेजों ने प्रेस की स्वतंत्रता पर पाबंदी के लिए कई कानून बनायें। मुख्यवक्ता किंगसन सिंह पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिला लेखिकाओं की लेखनी को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता डॉ. संतोष कुमार यादव ने कहा कि लेखक यशपाल का सबसे ज्यादा जीवन जेल में बिता। फिर साहित्य की तरफ मुड़ गए।

अंत में संगोष्ठी के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारत-भारती मैथिलीशरण गुप्त की राष्ट्रीय भावना से ओत -प्रोत रचना थी। उसी प्रकार तमिल भाषा में सुब्रमण्यम भारती भी रचना लिख रहे थे। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन मे साहित्यकारों की भूमिका अमूल्य एवं अविस्मरणीय रही, जो कार्य कलम ने किया वो तलवार भी न कर सकी।

विषय प्रवर्तन प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक शिवकुमार यादव एवं डॉ. जितेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो. आनन्द त्यागी थे। प्रशासक क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएँ दी। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रो. इंद्रदेव सिंह,प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो. शमीम राईन, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. श्यामलाल यादव डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. वंदना कुमारी, शोधार्थी वेदप्रकाश, सुशील विश्वकर्मा इत्यादि बड़ी संख्या में छात्र -छात्रा उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, मंगलवार को चंदौली में रहेगा अवकाश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद में स्थानीय अवकाश को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने आदेश जारी किया है।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks