spot_img
17.9 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा मे मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह मे एक मुस्लिम सहित 46 जोड़ों की हुई शादी: हास्पीटल से पहुंचा दुल्हा धूमधाम से हुई सगाई सभी ने बरसाये फूल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जिसकी रक्षा ईश्वर करते है उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। कुछ ऐसा ही शुक्रवार को सकलडीहा में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह से पूर्व दुल्हा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाता है। इसके बाद भी हास्पीटल से टेम्पू से सामुहिक विवाह में पहुंचकर सगाई के बंधन में बध जाते है। ब्लॉक प्रशासन दोनों का विधि विधान से अंतिम में शादी कराते हुए उपहार के साथ विदा किया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में एक मुस्लिम सहित कुल 46 जोड़ों की शादी गाजा बाजा के साथ कराया गया। बीडीओ विजय कुमार सिंह एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने सभी जोड़ों को आर्शिवाद दिया।

सकलडीहा विकास खंड की ओर से कुल 49 शादी निर्धारित हुआ था। जिसमें दो दुल्हा उकनी और मनिहरा के बाहर से नहीं आ पाये और एक शादी अयोग्य होने के कारण नहीं हो पाया। शेष 45 दुल्हा दुल्हन की शादी मंडप में शुरू हो गयी। वही बबुरी के पसई निवासी दुल्हा सुजीत की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर लड़की पक्ष मायूस हो गया। सभी 45 जोड़ों की शादी समापन होने के बाद दुल्हा टेम्पू से विवाह मंडप में पहुंचा। अंत में बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बायोमेट्रिक उपस्थित दर्ज कराते हुए शादी की रश्म पूरा कराया। सभी जोड़ों को उपहार के साथ विदा किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, बीडीओ विजय सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,हवलदार यादव, पवन दूबे,आशीष गुप्ता, अर्जुन मौर्या, अमित सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, गुलाब मौर्या, सतीश सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दिव्यांगजनों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। भारतीय युवा शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks