spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

पानी के लिए मचा हाहाकार: बीस दिन से सकलडीहा में पेयजल आपूर्ति बाधित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

नागेपुर स्थित काली माता मंदिर के समीप टूटी जल निगम की पाइप

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप बीते बीस दिन से लीकेज है। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के कई गावों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल निगम के एसडीओ और जेई के बताने के बाद भी कार्यदायी संस्था के ठेकेदार मरम्मत के नाम पर कोरमपूर्ति कर रहे है। पेयजल की समस्या को लेकर कस्बा में हाहाकार मचा हुआ है। मकरसंक्राति से पूर्व पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने की ग्रामीणों ने मांग किया है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगयी। कई जगह नयी पाइप लाइन डाला गया। कही पतला पाइल लगाकर कोरमपूर्ति कर लिया गया। बीते बीस दिनों से नागेपुर स्थित काली मंदिर के पास जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा सहित नागेपुर,सिरोहुपुर,तेन्दुई,टिमिलपुर के लोग पेयजल की समस्या से सुबह शाम जूझ रहे है। जबकि जल निगम के विभागीय एसडीओ सीताराम यादव और अवर अभियंता अवधेश कुमार की ओर से पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था को बताने के बाद भी निर्माण कार्य में हीली हवाली किया जा रहा है। पेयजल पाइप की मरम्मत नहीं होने से दुकानदार परेशान है। किसी भी गांव में एक भी पानी टंकी का निर्माण जल जीवन मिशन के तहत नहीं हो पाया। जिससे पेयजल की समस्या बनी हुई है।  उपभोक्ताओं को दूषित और दुर्गंध भरी पानी सप्लाई होने से लोग बिमार हो रहे है।

इस बाबत एसडीओ सीताराम यादव ने बताया कि कई बार बताया गया है। कल जेई को भेजकर मरम्मत कार्य को पूरा कराया जायेगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks