spot_img
37.7 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से मां की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली के पौरा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। मुगलसराय-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दिघवट निवासिनी लक्ष्मीना देवी (48 वर्ष) अपनी पुत्री पूजा (23 वर्ष) के साथ घर से धानापुर दवा लेने के लिए निकली थीं। जैसे ही वे पौरा रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगीं, तभी वहां से गुजर रही मुगलसराय-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लक्ष्मीना देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पूजा गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरी। हादसे को देख आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल पूजा को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन के अचानक आ जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र शोध छात्र का UPPCS में हुआ चयन: महाविद्यालय परिवार में हर्ष

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के शोध छात्र सर्वेश कुमार का चयन उत्तर प्रदेश...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks