spot_img
12.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

बीएड एवं एमए तृतीय सेमेस्टर परीक्षा मे ग्यारह नकलची को आंतरिक उड़ाका दल ने किया रिस्टिकेट

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। परीक्षा केंद्र सकलडीहा पीजी कॉलेज मे शुक्रवार को विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ बीएड एवं एमए तृतीय सेमेस्टर परीक्षा द्वितीय पाली के दौरान आंतरिक उड़ाका दल द्वारा संघन जांच की गई जिसमें ग्यारह नकलची नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए, जिसकी सूचना तत्काल केंद्र अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय को दी गई। प्राचार्य ने तत्काल विश्वविद्यालय पर नियमावली के अनुसार फार्म 19 के तहत अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े गए परीक्षार्थियों के विरुद्ध विश्वविद्यालय परीक्षा नियमावली के अनुसार उनका रिस्टिकेशन कर दिया गया। तथा परीक्षार्थियों द्वारा पकड़ी गई नकल सामग्री साक्ष्य सहित अग्रसर कार्रवाई हेतु विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दी गई।

प्राचार्य ने बताया की महाविद्यालय पर अन्य महाविद्यालय के भी परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। परंतु महाविद्यालय प्रशासन केंद्र पर परीक्षा की सुचिता और पवित्रता के लेकर नकल विहीन करने हेतु यह सेंटर अपनी अलग पहचान रखता है।

प्राचार्य ने बताया की उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं विश्वविद्यालय पर नियमावली के विरुद्ध जो भी छात्र नकल करते हुए पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही अनिवार्य रूप से कर दी जाएगी। अतः परीक्षार्थी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा की तैयारी करके ही परीक्षा में आवे किसी भी कीमत पर नकल नहीं करने दी जाएगी। केंद्र पर शुक्रवार को कुल पंजीकृत परीक्षार्थी की संख्या 588 थी जिसमें 10 अनुपस्थित कर पाए गए।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रेन की चपेट में आने से मां की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली के पौरा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। मुगलसराय-ताड़ीघाट पैसेंजर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks