spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

धानापुर में पेड़ से लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकरारी गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 16 वर्षीय छात्रा का शव कोहड़ा पुलिया के पास सीसम के पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान बंधवापर गांव निवासी पूजा यादव (16), पुत्री राजनरायन यादव के रूप में हुई है।

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण और राहगीर शौच के लिए सकरारी गांव की ओर निकले, तो उनकी नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी का शव फंदे से लटका तो था, लेकिन उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी ने किशोरी की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया होगा।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पूजा इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) की बोर्ड परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के बीच में घटी इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहाकि
“प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।”

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks