spot_img
27.5 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में कार्यदायी संस्था के खिलाफ विरोध

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन की ओर से बीते चार दिनों से तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है। इस दौरान आन्दोलनकारियों ने 23 सूत्री मांगों को लेकर जमकर भड़ास निकाला। अंत में अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटना में मारे गये यात्रियों और डाक्टरों के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान केन्द्र सरकार से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और नागरिक उड्डयन मंत्री से इस्तीफा देने की मांग किया। मृतकों के परिवार को हर संभव सहयोग दिलाने की मांग किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रांगण में भारी गंदगी का अंबार इसके बाद भी तहसील और शौचालयों की साफ सफाई को लेकर तहसील प्रशासन मौन है। तहसील  प्रशासन की सह पर फोर लेन सड़क निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था सड़क के किनारे रहने वाले वनवासियों को मनमानी तरीके से मकान तोड़ कर पूंजीपतियों का आलीशान बंगला को बचा रहे है।

वक्ताओं ने अपनी 23 सूत्री मांगों को दोहराते हुए राजस्व कर्मियों की मनमानी और तहसील में लेखपालों के बिचौलियों से निजात दिलाने की मांग उठाया। अंत में अहमदाबाद में प्लेन के क्रेस होने पर मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए केन्द्र सरकार से नागरिक उड्उयन मंत्री से इस्तीफा देने की मांग दोहराया। सभी मृतक के परिजनों का हर संभव सहयोग और उचित न्याय दिलाने की मांग किया।

इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में शशिकांत सिंह, डॉ. सुदर्शन राय, रामकृत राम, मिथिलेश मास्टर, मोहम्मद आरिफ, सारनाथ राय, श्याम देइ, राजेश गिरी, नगीना देवी, राजेश वर्मा, अंजनी देवी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कामरेड रमेश राय व संचालन रामप्यारी सैनी ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks