spot_img
27.9 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

भारत सरकार के मंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जनेवा के स्विट्जरलैंड में आयोजित वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय 113 वां सत्र में हुए शामिल

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति भारत की सशक्त सोच को सराहा

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जनेवा के स्विट्जरलैंड में वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन(आईएलओ) के 113वां सत्र समारोह में भारत सरकार के मंत्री डा.मनसुख मांडविया और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर त्रिपक्षीय प्रतिनिधि मंडल सदस्य के रूप में सम्मलित हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने फोन पर बताया कि श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति भारत की सशक्त सोच को सभी देश ने सुना और सराहना किया। इस दौरान विभिन्न विषयों डिजिटल प्रोग्राम पर चर्चा किया।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में अमेरिका,ईरान, ब्राज़ील और जर्मनी के समकक्षों के साथ उत्पादक द्विपक्षीय टेबल बैठकें हुई। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने देश की कौशल विकास, रोजगार सृजन और अंतर्राष्ट्रीय श्रम गतिशीलता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बैठकों के दौरान भारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म, नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) और ई-श्रम की सराहना की गई। चारों देशों ने अपने लोगों के लाभ के लिए इन प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने में अपनी रुचि व्यक्त की। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित आईएलओ के 113वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री की ओर से उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के लिए चल रही नीतियों, जन कल्याणकारी योजनाओं,अनुभवों और हमारी प्राथमिकताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुती किया गया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की ताक़त, अब वैश्विक संवाद का हिस्सा बन चुकी है। यह सिर्फ सहभागिता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की नीतिगत प्रतिबद्धता का परिचायक था। श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति हमारी सशक्त सोच को पूरी दुनिया ने सुना। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है हर श्रमिक तक सुरक्षा, सम्मान और अवसर पहुंचाना है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks