spot_img
36 C
Varanasi
Saturday, June 13, 2026

Chandauli news- अवैध खनन और परिवहन पर खनन विभाग की प्रभावी कार्यवाई

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

दो माह में 21 करोड़ से ज्यादा की वसूली, 354 गाड़ियों पर कार्यवाही

परिवर्तन टुडे
चंदौली। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्यवाई लगातार जारी है। वित्तीय वर्ष 2026 (अप्रैल एवं मई) के दौरान विभाग ने व्यापक जांच अभियान चलाते हुए पांच वाहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल माह में 750 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 915.10 लाख रुपये तथा मई माह में 750 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 1166.30 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक है।

अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान कुल 354 वाहनों को बालू, मोरंग और गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इन मामलों में 185.24 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया है। विभाग द्वारा अब तक अवैध खनन और परिवहन से जुड़े 15 प्रकरणों में न्यायालय में परिवाद भी दाखिल किया जा चुका है। वहीं पिछले 24 घंटों में की गई कार्यवाई के दौरान ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन में संलिप्त 13 वाहनों का चालान तथा पांच वाहनों को सीज किया गया।

खनन विभाग के अनुसार हालिया कार्यवाई से लगभग नौ लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना अनुमति खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला और एक मासूम बालिका की दर्दनाक मौत

राजस्व टीम ने दी तात्कालिक सहायता राशि परिवर्तन टुडेचंदौली। चकिया तहसील एवं थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनावल गांव में शनिवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks