spot_img
19.5 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं बल्कि यह आंतरिक शुद्धता

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। गायत्री चेतना केंद्र सकलडीहा की ओर से रविवार को टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में भव्य साप्ताहिक यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य यजमान डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह चेयरमैन मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन व प्रदेश अध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक संघ ने वेद मंत्रों की दिव्यता के बीच यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना, कलश पूजन एवं चारों वेदों की विधिवत पूजा से हुई। इसके पश्चात 15 मिनट का सामूहिक गायत्री मंत्र जप और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ संचालन अवधेश मिश्रा और अर्पण पाण्डेय द्वारा व्यासपीठ से संपन्न कराया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि यह आंतरिक और बाह्य शुद्धता का महापर्व है। उन्होंने गायत्री परिवार के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे लोकमंगल का अद्भुत माध्यम बताया। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेरित यह आयोजन पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्शों पर आधारित रहा। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक समन्वयक रमा शंकर वर्मा ने मुख्य अतिथि को मंत्र चादर, अक्षय कलश, श्रीफल सहित पर्यावरण-संरक्षण हेतु पौधा, गुरुदेव साहित्य व पंचदेव प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक चेतना, सामाजिक सौहार्द और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए उपस्थित जनमानस को नई ऊर्जा से अभिभूत किया।

इस मौके पर डॉ. रमाशंकर वर्मा, वशिष्ठ सिंह, दीपक श्रीवास्तव, विकल जयसवाल, कैलाश यादव, सीताराम शर्मा, गुरदयाल मिश्रा, रीटा मौर्य, राधा, कलावती, सुनीता, राजेश चौरसिया आदि रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks