spot_img
35.8 C
Varanasi
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा–अलीनगर मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’, बढ़ते हादसों से ग्रामीणों व व्यापारियों में आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की उठी मांग, पुलिस-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। अलीनगर- सकलडीहा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन हो रहे हादसों के कारण ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ रहे भारी वाहन दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बन रहे हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

बेलगाम भारी वाहनों से हर समय बना रहता है खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, महिलाएं, किसान, व्यापारी और आम नागरिक गुजरते हैं। इसके बावजूद भारी वाहन तेज गति से बिना किसी नियंत्रण के दौड़ते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क किनारे स्थित दुकानदारों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार से लोगों में दहशत का माहौल है।

लगातार हो रहे हादसों से दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

व्यापारियों ने भी जताई चिंता

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों के अनियंत्रित संचालन से बाजार आने वाले ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हो रही है। दुकानों के सामने तेज रफ्तार ट्रकों और डंपरों के गुजरने से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। व्यापारियों ने भी भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की है।

पुलिस प्रशासन से उठी सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सकलडीहा–अलीनगर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर आवश्यक समय के लिए प्रतिबंध लगाया जाए अथवा उनके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए। साथ ही ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील की है कि आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मेरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी, सकलडीहा में 53 पदों पर आवेदन शुरू; 25 जुलाई अंतिम तिथि

32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 21 सहायिकाओं की होगी भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks